भूमि त्रुटि सुधार में लूट, बिजली संकट और फर्जी शराब दुकान प्रस्ताव से भड़के किसान

भूमि त्रुटि सुधार में लूट, बिजली संकट और फर्जी शराब दुकान प्रस्ताव से भड़के किसान

भूमि त्रुटि सुधार में लूट, बिजली संकट और फर्जी शराब दुकान प्रस्ताव से भड़के किसान

धमधा। किसानों के हक और अधिकारों से जुड़े तीन बड़े मुद्दों को लेकर किसान बंधु संगठन धमधा ब्लॉक की एक अहम बैठक हीरेतरा ग्राम में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता किसान नेता बाबा टेक सिंह चंदेल ने की।
बैठक में भूमि त्रुटि सुधार (Land Error Correction) में व्याप्त भ्रष्टाचार, बिजली संकट, और अछोली शराब दुकान विवाद पर गंभीर चर्चा की गई।
किसानों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 11 नवंबर को कलेक्टर दुर्ग को ज्ञापन सौंपकर इन मुद्दों पर ठोस कार्रवाई की मांग की जाएगी।

🚜 भूमि त्रुटि सुधार बना किसानों की लूट का जरिया

बैठक में सबसे पहले भूमि त्रुटि सुधार प्रक्रिया पर गुस्सा जाहिर किया गया। किसानों ने बताया कि तहसील और राजस्व विभाग के पटवारी और आरआई (राजस्व निरीक्षक) जानबूझकर किसानों को परेशान कर रहे हैं।
किसानों को मामूली सुधार के लिए भी तहसील के चक्कर लगाने पड़ते हैं, फिर भी काम नहीं होता।
किसानों ने इसे “एक संगठित भ्रष्टाचार तंत्र” बताते हुए कहा कि यह लूट पटवारी स्तर से लेकर उच्च अधिकारियों तक फैली है।

“इश्तहार, पेशियां और बयान के बावजूद सुधार नहीं किया जाता। आखिरकार किसानों को मजबूर होकर पैसे देने पड़ते हैं, तभी काम आगे बढ़ता है।”
किसान नेता बाबा टेक सिंह चंदेल


संगठन ने इस व्यवस्था को “किसानों के अधिकारों पर डाका” करार दिया और प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।

⚡ बिजली संकट — ठेलका सब-स्टेशन में स्टाफ की भारी कमी

दूसरा बड़ा मुद्दा बिजली संकट का रहा। किसानों ने बताया कि ठेलका सब-स्टेशन में कर्मचारियों की भारी कमी है, जिससे पूरे क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती और वोल्टेज की समस्या बनी हुई है।इससे किसानों की सिंचाई व्यवस्था ठप हो रही है। किसानों ने बताया कि शिकायतें कई बार दी गईं, लेकिन अब तक कोई सुधार नहीं हुआ।

🍶 अछोली शराब दुकान विवाद — फर्जी पंचायत प्रस्ताव का आरोप

तीसरा प्रमुख मुद्दा अछोली ग्राम में शराब दुकान खोलने को लेकर रहा। किसानों ने आरोप लगाया कि इस प्रस्ताव में जनपद पंचायत धमधा के सीईओ की मिलीभगत से फर्जी पंचायत प्रस्ताव तैयार किया गया है।किसानों के अनुसार, इस फर्जी प्रस्ताव के आधार पर निविदा प्रक्रिया तक आगे बढ़ाई गई, जबकि ग्रामीणों की अनुमति तक नहीं ली गई थी।
इस संबंध में कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक कोई जांच शुरू नहीं की गई।किसान बंधु संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन का बिगुल फूंका जाएगा।

👥 बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्य

बैठक में प्रमुख रूप से बाबा टेक सिंह चंदेल, आत्मा साहू (अध्यक्ष, किसान बंधु संगठन धमधा ब्लॉक), ढालू वर्मा (अध्यक्ष, लोधी समाज धमधा सर्किल), मोती वर्मा (सरपंच प्रतिनिधि), भुनेश्वर नेताम, भवानी सिन्हा, हीरालाल चंदेल, तेजराम चंदेल, महेंद्र चंदेल, जय प्रसाद विश्वकर्मा, और सोमा यादव उपस्थित रहे।बैठक के अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि प्रशासन ने किसानों की समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई नहीं की, तो किसान बंधु संगठन धमधा ब्लॉक आंदोलन का बिगुल बजाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *