तीन की दर्दनाक मौत :नवापारा में भीषण सड़क हादसा 🟥 ट्रक और हाईवा की आमने-सामने भिड़ंत

तीन की दर्दनाक मौत :नवापारा में भीषण सड़क हादसा 🟥 ट्रक और हाईवा की आमने-सामने भिड़ंत


🟥 हाइलाइट्स

NH-130C पर आधी रात जोरदार टक्कर, 3 युवकों की मौके। पर मौत
टक्कर की गूंज2 किमी दूर तक सुनाई दी, वाहन पूरी तरह चकनाचूर
हाईवा चालक की लापरवाही बनी। हादसे। की वजह, इलाके में आक्रोश

📰 नवापारा-राजिम (रायपुर) | The CG खबर

राजधानी रायपुर के सीमावर्ती क्षेत्र नवापारा के पास मंगलवार आधी रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। पिपरौद-बजरंगपुर नेशनल हाईवे 130C पर निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास ट्रक और रेत से लदे हाईवा के बीच आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस भीषण दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

👉 बड़ी बात:
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी आवाज लगभग 2 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।

🔴 कैसे हुआ हादसा ?

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा मंगलवार रात करीब 12 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि रेत से भरी हाईवा के चालक की लापरवाही के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रहे खाली ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी।

👉 खौफनाक मंजर:


भिड़ंत के बाद दोनों वाहनों का अगला हिस्सा. पूरी तरह पिचक गया, जिससे अंदर फंसे. लोगों को निकालना बेहद मुश्किल. हो गया।

🟠 मृतकों की पहचान

इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले तीन युवकों में से दो पारागांव और एक कुरूद का निवासी बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला गया।

👉 पुलिस कार्रवाई:
तीनों शवों को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम. के लिए अस्पताल भेजदिया गया है।

🔍 ग्रामीणों में आक्रोश और डर

नेशनल हाईवे 130C पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। निर्माणाधीन सड़क और भारी वाहनों की तेज रफ्तार लोगों की जान ले रही है।

👉 स्थानीयों की मांग:


रेत परिवहन करने वाले. वाहनों. पर सख्त. कार्रवाईहो और नियमों का कड़ाई. से पालन. कराया. जाए।

⚠️ चेतावनी

लगातार हो रहे हादसे यह संकेत दे रहे हैं कि
लापरवाही और तेज रफ्तार अब जानलेवाबनचुकी है।

🟡 The CG खबर – सच्ची खबर, तेज रफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *