
वैशाली नगर विधायक राकेश सेन ने एक अनुकरणीय पहल करते हुए 1000 थाली और थैला का सेट हरित कुंभ के लिए दान किया। यह दान भिलाई नगर संघ चालक रामजी साहू द्वारा स्वीकार किया गया। विधायक राकेश सेन ने बताया कि जैसे ही उन्हें जानकारी मिली कि पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के तहत कुंभ में होने वाले प्रदूषण को कम करने का यह अभियान चलाया जा रहा है, उन्होंने तुरंत इस अभियान में सहयोग देने का निर्णय लिया।
विधायक ने कुंभ यात्रियों के लिए चलाई मदद की मुहिम
विधायक राकेश सेन ने अपनी विधानसभा के ऐसे लोगों के लिए भी एक विशेष सहायता योजना शुरू की है जो कुंभ मेले में शामिल होना चाहते हैं।उन्होंने यात्रियों को एक तरफ की रेल यात्रा का किराया देने की घोषणा की।अब तक इस सहायता के लिए 750 लोगों की सूची तैयार हो चुकी है।
विधायक ने बताया कि 1000 थालियों का यह दान केवल शुरुआत है, और भविष्य में वे इस अभियान को और व्यापक बनाएंगे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अनूठी पहल
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण संरक्षण गतिविधि द्वारा हरित कुंभ के लिए थैले और स्टील की थालियां इकट्ठा करने का यह अभियान चलाया जा रहा है।
- थैले आगंतुकों को प्लास्टिक के सामान, चिप्स के पैकेट, बिस्किट और पानी की बोतल रखने के लिए वितरित किए जाएंगे।
- स्टील की खंड वाली थालियां कुंभ मेले के भोजन पंडालों में उपयोग की जाएंगी, जो मंदिर अखाड़े परिषद और कुंभ समिति द्वारा संचालित होंगे।
- इस अभियान का उद्देश्य डिस्पोजेबल प्लेट, दोना-पत्तल का उपयोग रोककर, कुंभ मेले में उत्पन्न होने वाले 40000 टन कचरे को 20000 टन तक कम करना है।
हरित कुंभ में 75 देशों से आएंगे आगंतुक
75 देशों से आने वाले 40 करोड़ आगंतुक हरित कुंभ में शामिल होंगे। कुंभ मेले की भोजन व्यवस्था में केवल स्टील की थालियों का उपयोग होगा, जिससे मेले का पर्यावरणीय प्रभाव कम होगा।
दुर्ग जिले का योगदान
दुर्ग जिले के सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की है।दान में प्राप्त थाली और थैले को कुंभ समिति को भेजा जाएगा, जो इन्हें भोजन व्यवस्था में वितरित करेगी।इस अभियान में संघ चालक रामजी साहू, डॉ. अनुज नारद, गिरजा शंकर सिंग, किशन माहेश्वरी, दामोदर प्रसाद उपाध्याय,, राजू सावरकर,विजय चौधरी,राजकुमार साहू, शिवेन्द्र शिंदे,श्याम विश्वकर्मा अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कैसे जुड़ सकते हैं इस अभियान से..
इस महा अभियान से जुड़ने के लिए कोई भी सामान्य व्यक्ति मात्र 121 /- रुपए देकर “एक थाली और एक थैली” इस माह अभियान में सहभागी हो सकता है। इन थालियों का उपयोग 45 दिन तक महा कुम्भ में किया जाएगा उसके पश्चात बड़े मंदिरों में भोग प्रसाद वितरण के लिए किया जाएगा । इस पुण्य कार्य के सहभागी होने के लिए आप इस नम्बर पर संपर्क कर सकते हैं।
डॉ. अनुज नारद 999344460
संदेश
हरित कुंभ का उद्देश्य केवल तीर्थ यात्रा को स्वच्छ और हरित बनाना नहीं है, बल्कि इसे एक ऐसा उदाहरण बनाना है जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नई प्रेरणा दे।
विधायक राकेश सेन और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इस प्रयास से यह अभियान हरित भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा।
