अगर भ्रष्टाचार नहीं किया तो ईडी कार्रवाई से डर क्यों रहे कांग्रेसी – राजेन्द्र पाध्ये

अगर भ्रष्टाचार नहीं किया तो ईडी कार्रवाई से डर क्यों रहे कांग्रेसी – राजेन्द्र पाध्ये

अगर भ्रष्टाचार नहीं किया तो ईडी कार्रवाई से डर क्यों रहे कांग्रेसी – राजेन्द्र पाध्ये

The CG ख़बर दुर्ग।

दुर्ग जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने भूपेश बघेल और उनके करीबी नेताओं पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ा कदम करार दिया है। उन्होंने कहा कि देश में अब भ्रष्टाचारियों के लिए कोई जगह नहीं बची। सरकार की ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत अब हर दोषी पर कार्रवाई होगी, चाहे वह कितना भी बड़ा नाम क्यों न हो।

ईडी छापों पर कांग्रेस की बौखलाहट क्यों?

ईडी की कार्रवाई पर कांग्रेस के विरोध को आड़े हाथों लेते हुए पाध्ये ने सवाल किया—
“अगर कुछ गलत नहीं किया, तो डरने की जरूरत क्यों?”

उन्होंने कहा कि 2161 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में पहले से ही कवासी लखमा, अनवर ढेबर, अनिल टुटेजा जैसे आरोपी जांच के घेरे में आ चुके हैं और जेल में हैं। अब इन्हीं जांचों के आधार पर भूपेश बघेल और उनके करीबियों पर शिकंजा कसा गया है

कांग्रेस सरकार में घोटालों की भरमार!

राजेन्द्र पाध्ये ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि—

  • 2018 में जनता ने कांग्रेस को चुना, लेकिन भूपेश बघेल सरकार भ्रष्टाचार के दलदल में फंस गई
  • दिल्ली में बैठे कांग्रेस आलाकमान ने छत्तीसगढ़ को ‘अवैध वसूली का एटीएम’ बना दिया
  • शराब घोटाला, कोयला घोटाला, डीएमएफ घोटाला, महादेव ऐप घोटाला—इन तमाम घोटालों के कारण प्रदेश को भारी नुकसान हुआ।

ईडी की कार्रवाई से बचने की कोशिश गलत

पाध्ये ने कहा कि कांग्रेस नेताओं का ईडी जांच को बाधित करने की कोशिश करना लोकतंत्र के खिलाफ है। अगर भूपेश बघेल निर्दोष हैं, तो उन्हें कानूनी प्रक्रिया का सामना करना चाहिए

उन्होंने साफ कहा—
“अब वो दौर खत्म हो गया जब भ्रष्टाचारी चैन से सोते थे। जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई निश्चित है!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *