बेेमेतरा में VB-GRAM-G को लेकर कृषक जन चौपाल 🟦भाजपा किसान मोर्चा ने दी विस्तृत जानकारी

बेेमेतरा में VB-GRAM-G को लेकर कृषक जन चौपाल 🟦भाजपा किसान मोर्चा ने दी विस्तृत जानकारी

बेेमेतरा | 21 फरवरी 2026

भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा एवं भू-राजस्व त्रुटि सुधार प्रकल्प के प्रदेश संयोजक कमलेश सिंह राजपूत द्वारा 21 फरवरी 2026 को बेेमेतरा जिले के विकासखंड बेरला अंतर्गत ग्राम गोंडगिरी, ख़मतराई एवं गाड़ामोर में कृषक जन चौपाल का आयोजन किया गया।

इस दौरान ग्रामीणों को केंद्र सरकार की विकसित भारत पहल के अंतर्गत संचालित VB-GRAM-G योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

योजनाओं का तुलनात्मक विवरण

प्रदेश संयोजक कमलेश सिंह राजपूत ने अपने संबोधन में पूर्व में संचालित योजनाओं एवं VB-GRAM-G के बीच अंतर स्पष्ट करते हुए बताया कि यह योजना केवल रोजगार तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्राम विकास की समग्र अवधारणा पर आधारित है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य गांवों को आत्मनिर्भर बनाना और स्थायी विकास की दिशा में आगे बढ़ाना है।

VB-GRAM-G के प्रदेश संयोजक विजेंद्र सिंह ने योजना की रूपरेखा, कार्यप्रणाली और संभावित लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने इसे ग्रामीणों के हित में तैयार की गई जनकल्याणकारी योजना बताया।

एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक दिनेश सिंह ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत किए जाने वाले कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए भी लाभकारी सिद्ध होंगे।

वहीं किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह ठाकुर ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे योजना में सक्रिय सहभागिता निभाकर विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें।

ग्रामीणों ने जताई संतुष्टि

चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने योजना से संबंधित प्रश्न पूछे और विस्तृत जानकारी प्राप्त की। कई ग्रामीणों ने योजना को जनहितैषी बताते हुए इसे गांव के विकास के लिए सकारात्मक पहल बताया।

इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवींद्र चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष नेतराम साहू, छत्तीसगढ़ किसान मितान महासंघ के कार्यालयीन सचिव भुवन साहू, सरपंच प्रतिनिधि अलखराम पाटिल, गोंडगिरी के स्वरूपानंद वर्मा, गुलशन साहू, कोमल साहू (खमतराई), सरपंच श्रीमती इंद्राणी वर्मा, दाऊ बलिराम राम, सचिव रामानंद साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को योजना की जानकारी देकर उन्हें सहभागी बनाना और गांवों के समग्र विकास की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *