BJP में नई नियुक्तियां 🟦विनोद उपाध्याय बने जिला संयोजक, बृजमोहन व घनघोरकर प्रदेश समिति में सदस्य

BJP में नई नियुक्तियां 🟦विनोद उपाध्याय बने जिला संयोजक, बृजमोहन व घनघोरकर प्रदेश समिति में सदस्य

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी संगठन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेतृत्व ने विनोद उपाध्याय को भाजपा भिलाई जिला का संयोजक शिक्षा प्रकोष्ठ नियुक्त किया है, वहीं बृजमोहन उपाध्याय और जेपी घनघोरकर को प्रदेश कार्य समिति सदस्य बनाया गया है।

इन नियुक्तियों पर वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि यह केवल पद का हस्तांतरण नहीं, बल्कि वर्षों की निस्वार्थ सेवा, संगठन के प्रति समर्पण और सामाजिक सक्रियता का सम्मान है।

श्री विनोद उपाध्याय शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव की सोच के लिए जाने जाते हैं। अब शिक्षा प्रकोष्ठ संयोजक के रूप में वे जिला स्तर पर पार्टी की नीतियों को बौद्धिक मजबूती प्रदान करेंगे तथा शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के मुद्दों को संगठन तक प्रभावी रूप से पहुंचाएंगे।

वहीं, श्री बृजमोहन उपाध्याय एवं जेपी घनघोरकर की प्रदेश कार्य समिति में नियुक्ति को भिलाई के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि उनकी उपस्थिति से भिलाई की आवाज राजधानी तक और अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचेगी तथा संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।

इन नियुक्तियों पर शारदा गुप्ता, निशु पांडे, मदन सेन, डॉ. रमेश श्रीवास्तव, कन्हैया सोनी, रवि शंकर सिंह, बंटी नाहर, अखिलेश वर्मा, संतोष जायसवाल, गुरनाम सिंह, इंदरजीत सिंह, सीपी सिंह, हंसराज पटेल, श्रीनिवास मिश्रा, सुभाष शर्मा, प्रदीप पांडे, रमेश देशमुख, नेहरू साहू, तुषार देवांगन, निर्मल भारती, छोटू पासवान, मृगेंद्र कुमार, हरीशचंद्र भारती, शक्ति सिंह, टिंकू, संजय दुबे, संजय साहू, गिरीश दिलीप दामले, नरेश संतोष सोनी, अमोल साहू, अनिल सिंह, पीसी प्रसाद, नंदलाल प्रसाद सहित अनेक प्रमुख कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

पार्टी कार्यकर्ताओं का विश्वास है कि नई जिम्मेदारियों के साथ ये सभी पदाधिकारी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज के विभिन्न वर्गों तक भाजपा की विचारधारा को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

The CG ख़बर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *