2 करोड़ का स्केटिंग ट्रैक और 5 करोड़ का शानदार स्वीमिंग पूल 🟦 भिलाई के सुपेला में 7 करोड़ की सौगात

2 करोड़ का स्केटिंग ट्रैक और 5 करोड़ का शानदार स्वीमिंग पूल 🟦 भिलाई के सुपेला में 7 करोड़ की सौगात

विधायक रिकेश सेन की पहल से प्रियदर्शनी परिसर की बदलेगी तस्वीर

📍 The CG ख़बर |भिलाई नगर, 11 मार्चवैशाली नगर विधानसभा के सुपेला स्थित प्रियदर्शनी परिसर में अब बच्चों और खिलाड़ियों के लिए नई सौगातें जुड़ने जा रही हैं। विधायक रिकेश सेन की पहल से यहां 2 करोड़ की लागत से स्केटिंग ट्रैक और 5 करोड़ की लागत से स्वीमिंग पूल का निर्माण किया जाएगा।

🏆 वर्षों से स्केटिंग ट्रैक की थी मांग! अब होगा सपना साकार

👉 छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी जिन्होंने नेशनल लेवल पर कई मेडल जीते हैं, वे पिछले 20 वर्षों से स्केटिंग ट्रैक की मांग कर रहे थे।
👉 विधायक रिकेश सेन ने इस जरूरत को गंभीरता से लेते हुए 13 फरवरी 2025 को दुर्ग जिला खनिज संस्थान न्यास की बैठक में यह प्रोजेक्ट पेश किया।
👉 28 फरवरी को तत्कालीन कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने 1.96 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी।
👉 अब 365 दिनों के भीतर प्रियदर्शनी परिसर में शानदार स्केटिंग ट्रैक तैयार होगा!

🏊 5 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक स्वीमिंग पूल

👉 भिलाई के तैराकों को अब छत्तीसगढ़ के निजी पूल पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा
👉 विधायक रिकेश सेन ने स्वीमिंग पूल के निर्माण की जरूरत को भी प्रमुखता से उठाया
👉 प्रशासन ने इस पर गंभीरता से विचार करते हुए 4.97 करोड़ रुपये की मंजूरी 28 फरवरी को दे दी
👉 यह स्वीमिंग पूल आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, जिससे तैराकों को उच्च स्तरीय ट्रेनिंग मिल सकेगी

🌆 वैशाली नगर के विकास की नई गाथा

🏗 रिकेश सेन के प्रयासों से क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास कार्य:
राम नगर मुक्तिधाम प्रोजेक्ट को निजी संसाधनों से मंजूरी
सूर्यकुंड पर बैकुंठधाम गंगा घाट का निर्माण
हाउसिंग बोर्ड के 724 आवास के रहवासियों को मालिकाना हक दिलाने की पहल
फौजी नगर खेल मैदान को उद्योग के लिए आबंटन से बचाने की कोशिश

🎯 365 दिन में होगा निर्माण, भिलाई को मिलेगी नई पहचान!

रिकेश सेन ने कहा कि इन दोनों प्रोजेक्ट्स को तय समयसीमा के भीतर पूरा किया जाएगा। अगर बजट में कमी होगी तो पुनः संशोधित स्वीकृति ली जाएगीइससे न केवल भिलाई, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ को लाभ मिलेगा

🚀 भिलाई के खिलाड़ी करेंगे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन!

🎖 स्केटिंग ट्रैक बनने से रोल और स्पीड स्केटिंग खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मिलेगी
🏅 स्वीमिंग पूल से तैराक छत्तीसगढ़ का नाम नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर रोशन कर पाएंगे

📢 अब इंतजार जल्द खत्म होगा! भिलाईवासी तैयार हो जाएं इस ऐतिहासिक बदलाव का हिस्सा बनने के लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *