भिलाई में स्वास्थ्य का महाअभियान 🏥 5 दिन तक मिलेगा विशेषज्ञ डॉक्टरों का नि:शुल्क परामर्श..  विशाल हेल्थ कैंप

भिलाई में स्वास्थ्य का महाअभियान 🏥 5 दिन तक मिलेगा विशेषज्ञ डॉक्टरों का नि:शुल्क परामर्श..  विशाल हेल्थ कैंप

The CG ख़बर ।भिलाई। स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुँचाने की दिशा में वैशालीनगर विधानसभा के वार्ड-15 में एक बड़ी जनहितकारी पहल होने जा रही है। 19 से 23 जुलाई तक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा, जहाँ विशेषज्ञ चिकित्सक नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे और नि:शुल्क परामर्श देंगे। शिविर प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक गायत्री मंदिर प्रांगण (लोक भारती स्कूल के सामने) आयोजित होगा।

यह स्वास्थ्य शिविर HMGM जन सेवा समिति (मोदी ग्रुप) द्वारा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। आयोजन पूर्व जिला महामंत्री, भाजयुमो श्री लोकेश पांडेय के मार्गदर्शन में होगा।

आयोजकों के अनुसार, शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह, प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण तथा आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराना है। उनका मानना है कि समय पर स्वास्थ्य जांच कई गंभीर बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है।

आयोजन समिति ने वैशालीनगर विधानसभा, वार्ड-15 एवं आसपास के सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे 19 से 23 जुलाई के बीच अपने परिवार, बुजुर्गों और जरूरतमंद परिचितों के साथ शिविर में पहुँचकर इस जनहितकारी स्वास्थ्य अभियान का अधिकतम लाभ उठाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *