भिलाई। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में HMGM जन सेवा समिति (मोदी ग्रुप) के अध्यक्ष लोकेश पांडे के नेतृत्व में आयोजित पाँच दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का अंतिम दिवस सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर के समापन दिवस पर भी बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुँचकर स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
कार्यक्रम के अंतिम दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रांत संघचालक बिसरा राम यादव, शंकराचार्य कॉलेज के डायरेक्टर आई.पी. मिश्रा, शिक्षा प्रकोष्ठ के विनोद उपाध्याय, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा तथा भाजपा ओबीसी मोर्चा के तुलसी साहू सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन कर समिति द्वारा किए जा रहे जनसेवा कार्यों की सराहना की।
अतिथियों ने कहा कि निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर जैसे आयोजन समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना से किए जा रहे इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और समाज में सेवा संस्कार को मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर HMGM जन सेवा समिति (मोदी ग्रुप) के पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएँ, जनजागरूकता और सेवा कार्य पहुँचाना है। समिति भविष्य में भी इसी संकल्प के साथ विभिन्न सामाजिक, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन करती रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान समिति के कार्यकर्ता राजेश प्रसाद, कृष्णा चौहान, विनय टंडन, कुणाल अगसे, अक्षय सिंह, प्रवीण सिंह तथा अनुप पांडे सहित अन्य सदस्यों ने व्यवस्थाओं का संचालन किया और शिविर को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
