भिलाई। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, भिलाई इकाई द्वारा शहर को हराभरा और पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से व्यापारियों को अपने-अपने प्रतिष्ठानों के सामने कम से कम एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया गया। चेंबर का कहना है कि इससे न केवल भिलाई का पर्यावरण बेहतर होगा, बल्कि व्यापारिक क्षेत्रों में आने वाले ग्राहकों को भी स्वच्छ एवं हरित वातावरण का लाभ मिलेगा ।
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स के सलाहकार कन्हैया सोनी ने कहा,
“यह मुहिम दर्शाती है कि व्यापारी केवल व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और अपने शहर के प्रति भी पूरी जिम्मेदारी निभाता है। मेरा सभी व्यापारियों से आग्रह है कि वे अपने-अपने संस्थानों के सामने एक पौधा अवश्य लगाएं और उसके पेड़ बनने तक उसकी देखभाल एवं संरक्षण करें। सामूहिक प्रयास से ही हमारा शहर, पर्यावरण और देश अधिक स्वच्छ, हराभरा और सुरक्षित बन सकेगा।”
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के महामंत्री अजय भसीन ने कहा,
।।“क्लीन भिलाई–ग्रीन भिलाई अभियान से सभी व्यापारी जुड़ रहे हैं। इस मुहिम के तहत प्रत्येक व्यापारी अपने संस्थान के सामने एक पौधा लगाएगा और उसके बड़े पेड़ बनने तक उसका संरक्षण करेगा। हम सभी के सामूहिक प्रयास से भिलाई स्वच्छ, सुंदर और हराभरा बनेगा।” ।।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य (ओबीसी मोर्चा) कन्हैया सोनी शामिल हुए। वे छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के सलाहकार भी हैं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के महामंत्री अजय भसीन, भिलाई चेंबर की अध्यक्ष गार्गी मिश्रा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
चेंबर ने सभी व्यापारियों से पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपने प्रतिष्ठानों के सामने पौधारोपण कर शहर को हरा-भरा बनाने का आह्वान किया।
