छत्तीसगढ़ राज्य होम्योपैथी परिषद में सदस्य बने डॉ. प्रदीप चौधरी 🔶भाजपा कार्यकर्ताओं व चिकित्सा जगत में हर्ष

छत्तीसगढ़ राज्य होम्योपैथी परिषद में सदस्य बने डॉ. प्रदीप चौधरी 🔶भाजपा कार्यकर्ताओं व चिकित्सा जगत में हर्ष

भिलाई। छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर द्वारा 22 जुलाई 2026 को अधिसूचना जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य होम्योपैथी परिषद का गठन किया गया है। परिषद में पूरे प्रदेश से 10 सदस्यों को मनोनीत किया गया है। इनमें इस्पात नगरी भिलाई के सेवाभावी होम्योपैथी चिकित्सक, चौधरी होम्योपैथिक क्लीनिक, स्मृति नगर, भिलाई के संचालक एवं भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता डॉ. प्रदीप चौधरी को परिषद का सदस्य बनाया गया है।

डॉ. प्रदीप चौधरी वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक हैं। उनके परिषद सदस्य के रूप में मनोनयन पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, चिकित्सकों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे भिलाई और प्रदेश के होम्योपैथी चिकित्सा क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।

डॉ. चौधरी ने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए भारतीय जनता पार्टी के संगठन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार तथा चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि परिषद के सदस्य के रूप में वे प्रदेश में होम्योपैथी चिकित्सा व्यवस्था को अधिक प्रभावी, जनसुलभ और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

छत्तीसगढ़ होम्योपैथी परिषद अधिनियम, 1976 के तहत गठित इस परिषद का उद्देश्य प्रदेश में होम्योपैथी चिकित्सा व्यवस्था के संचालन, नियमन, गुणवत्ता संवर्धन एवं चिकित्सा सेवाओं के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर कार्य करना है।

परिषद के सदस्य

क्रमांकसदस्य का नामपद / संस्था
1डॉ. दिलीप मुकुंद पिम्पलेप्राचार्य, रायपुर होम्योपैथी चिकित्सा महाविद्यालय, रामकुंड, रायपुर
2डॉ. निर्मल भोईउप प्राचार्य एवं प्रोफेसर, रायपुर होम्योपैथी चिकित्सा महाविद्यालय, रामकुंड, रायपुर
3डॉ. ओंकार सिंह राजपूतशासकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय, बिलासपुर
4डॉ. प्रदीप चौधरीचौधरी होम्योपैथिक क्लीनिक, स्मृति नगर, भिलाई
5डॉ. गुलाब टिकरिहाटिकरिहा हॉस्पिटल, खरोरा, जिला रायपुर
6डॉ. रश्मि सोनकरराजलक्ष्मी होम्योपैथिक क्लीनिक, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
7डॉ. यशपाल बावरियाश्रीजी होम्योपैथी सेंटर, देवेंद्र नगर, सेक्टर-03, रायपुर
8ऋतु पाण्डेयसत्यम बिल्डिंग, गोलछा पार्क, महावीर नगर, रायपुर
9डॉ. सुशील हरिरमानीप्राध्यापक, रायपुर होम्योपैथी चिकित्सा महाविद्यालय एवं हॉस्पिटल, रामकुंड, रायपुर
10डॉ. अभ्युदयशक्ति तिवारीसहायक संचालक, होम्योपैथी संचालनालय (आयुष), छत्तीसगढ़

डॉ. प्रदीप चौधरी के मनोनयन को चिकित्सा क्षेत्र के साथ-साथ संगठनात्मक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि लंबे समय से संगठन और समाज सेवा में सक्रिय रहने वाले डॉ. चौधरी के अनुभव का लाभ अब राज्य स्तर पर होम्योपैथी चिकित्सा व्यवस्था को मिलेगा। वहीं चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व और अनुभव से परिषद जनहित में प्रभावी निर्णय लेकर प्रदेश में होम्योपैथी चिकित्सा सेवाओं को नई दिशा देने का कार्य करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *