दुर्ग महापौर चुनाव के लिए पहले नामांकन गया बड़ी राजनीतिक पार्टी से

दुर्ग महापौर चुनाव के लिए पहले नामांकन गया बड़ी राजनीतिक पार्टी से

दुर्ग महापौर चुनाव के लिए पहले नामांकन गया बड़ी राजनीतिक पार्टी से

The CG ख़बर दुर्ग | पूरे प्रदेश में आचार संहिता लागू होने के बाद भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की तलाश शुरू कर दी है। प्रत्याशियों की घोषणा जल्द होने की संभावना है। इसी बीच कांग्रेस पार्टी में महापौर पद के लिए प्रबल दावेदार श्रीमती रामकली यादव ने महापौर पद के लिए नामांकन ले लिया है । अब यह अन्य अपेक्षित प्रत्याशियों के लिए और पार्टी के लिए असमंजस की स्थिति बन गई है

प्रमुख घटनाएं

तारीखघटनाप्रमुख व्यक्ति
वर्तमानकांग्रेस की वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रीमती रामकली यादव ने महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल किया।श्रीमती रामकली यादव
1992राजनीति में सक्रियता शुरू की।श्रीमती रामकली यादव
1994दुर्ग महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं।श्रीमती रामकली यादव

श्रीमती रामकली यादव का परिचय

विवरणजानकारी
नामश्रीमती रामकली यादव
पति का नामश्रीमान मोहन यादव
जातियादव (पिछड़ा वर्ग)
शैक्षणिक योग्यताएम.ए., एल.एल.बी.
पेशाअधिवक्ता
पतापचरी पारा (भगवती भवन), दुर्ग, छत्तीसगढ़
राजनीतिक अनुभवमहिला कांग्रेस महामंत्री, दुर्ग महिला कांग्रेस अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रतिनिधि
सामाजिक योगदानगरीब, असहाय, विकलांग व अनाथ बच्चों के उत्थान में योगदान।

श्रीमति रामकली यादव का विजन

दुर्ग को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करना। स्वास्थ्य, शिक्षा, सफाई, बिजली और अनियंत्रित पार्किंग की समस्याओं का समाधान करना।

सवाल :अपने महापौर के लिए नामांकन लिया है, क्या मन कर चले की आप ही कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी होने वाली है?

जवाब:नहीं ,उम्मीद तो मैं करूंगी ही क्योंकि मैं कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता हूं मैं उम्मीद से भारी हूं बाकी हमारी पार्टी जिसे भी प्रत्याशी बनाएगी मैं उनके साथ दूंगी , समर्थन कहूंगी?

सवाल : क्या बड़े नेताओं से आपकी बात हो गई है क्या वहां से आपको संकेत मिल गया है?

जवाब : बात तो सभी से हुई है पर अभी कोई डिक्लेअर नहीं किए हैं। मुझे उम्मीद है कि सभी का आशीर्वाद मुझे मिलेगा।

विशेष: रामकली यादव का नामांकन पार्टी पर दबाव की रणनीति भी हो सकता है। अब देखना यह है कि पार्टी किसे अधिकृत प्रत्याशी घोषित करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *