भनसुली के युवाओं ने मतदान में दिखाया जोश, जागरूकता अभियान से बढ़ी सहभागिता

भनसुली के युवाओं ने मतदान में दिखाया जोश, जागरूकता अभियान से बढ़ी सहभागिता

भनसुली के युवाओं ने मतदान में दिखाया जोश, जागरूकता अभियान से बढ़ी सहभागिता

दुर्ग ग्रामीण। छत्तीसगढ़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में ग्राम पंचायत भनसुली में मतदान को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया। युवाओं ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया और जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को वोट देने के लिए प्रेरित किया।

मतदान केंद्र पर उमड़ी भीड़, युवाओं ने निभाई अहम भूमिका

ग्राम पंचायत भनसुली के युवाओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर जनतंत्र को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। शासकीय प्राथमिक शाला मतदान केंद्र क्रमांक 180 पर स्वामी विवेकानंद युवा प्रकोष्ठ के सदस्य लाइन में खड़े होकर मतदान किया।

युवाओं के विचार:

देवानंद साहू ने कहा, “मतदान देश हित और राष्ट्र निर्माण के लिए एक महत्वपूर्ण कर्तव्य है। मैं सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि अपने अमूल्य वोट का अवश्य प्रयोग करें।”

पहली बार मतदान करने वाले अभिषेक तारक ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, “आज मुझे गांव की सरकार चुनने का अवसर मिला। मैंने सरपंच, जनपद और जिला पंचायत सदस्य के लिए मतदान किया।” उन्होंने यह भी बताया कि उनके वार्ड में पंच निर्विरोध निर्वाचित हुआ है।

मतदान में भाग लेने वाले प्रमुख युवा:

  • अजय निर्मल, योगेंद्र निर्मलकर, लक्ष्मीकांत हिरवानी, लेखराम तारक, डोमेश देवांगन, इशू साहू, हेमंत साहू, धनेश साहू
  • गोपी साहू, अनिल साहू, धनेंद्र साहू, विक्की साहू, दिनेश साहू, सूरज साहू, दीपक साहू, मनेंद्र साहू
  • उमेश कुमार, चंद्रशेखर, रूपेश कुमार, गुलाब सेन, विपिन सेन, डोमेंद्र साहू, तामेश्वर साहू, योगेश सेन

युवाओं की इस जागरूकता से पंचायत चुनाव में मतदान प्रतिशत में वृद्धि देखी गई। इससे यह स्पष्ट होता है कि युवा मतदाता देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को लेकर जागरूक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *