
भिलाई नगर, 03 मार्च। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत नए बजट को लेकर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने इसे राज्य के सर्वांगीण विकास की दिशा में मील का पत्थर बताया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के विकास, किसानों, महिलाओं, युवाओं और सर्वहारा वर्ग के उत्थान पर विशेष ध्यान दिया गया है।**
नवाचार और बुनियादी ढांचे को मिलेगा बढ़ावा
- पीएम आवास योजना के तहत 8,500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे हजारों गरीब परिवारों को आवास मिलेगा।
- महतारी वंदन योजना के लिए 5,500 करोड़ रुपये की राशि तय की गई है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को स्वास्थ्य और पोषण सहायता मिलेगी।
- रायपुर-दुर्ग मेट्रो रेल सर्वे के लिए 5 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जिससे राजधानी से दुर्ग-भिलाई क्षेत्र के लोगों की यात्रा सुगम होगी।
- छत्तीसगढ़ स्टेट डाटा सेंटर की स्थापना से ई-गवर्नेंस को बढ़ावा मिलेगा, जिससे डिजिटल सेवाओं का विस्तार होगा।
- छत्तीसगढ़ में नदियों को जोड़ने का सर्वे और नेशनल हाईवे रखरखाव के लिए 20 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी पहल
- 12 नए नर्सिंग कॉलेजों की स्थापना से कुल संख्या 20 हो जाएगी।
- 100 एकड़ में मेडिसिटी और एडु-सिटी की योजना से चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार होगा।
- बस्तर में 200 बिस्तरों वाला अस्पताल और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की स्थापना नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करेगी।
- शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान योजना के लिए 1,500 करोड़ रुपये और आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के लिए 182 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
सुरक्षा और बुनियादी ढांचे को मजबूती
- 5 नए साइबर थाने बलौदाबाजार, धमतरी, महासमुंद, जांजगीर-चांपा और जशपुर में खुलेंगे।
- 10 जिलों में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा।
- डोंगरगढ़ में वाई-शेप ब्रिज और परिक्रमा पथ का निर्माण होगा।
- राजनांदगांव और दुर्ग में संभाग स्तरीय स्टेडियम और फिजियोथैरेपी कॉलेज की स्थापना होगी।
युवा, खेल और महिला सशक्तिकरण पर जोर
- राज्य छात्रवृत्ति योजना, छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना, सीएम कौशल विकास योजना और छात्र स्टार्टअप एवं नवाचार नीति को बढ़ावा मिलेगा।
- महिलाओं के लिए शुचिता योजना के तहत सैनिटरी उत्पाद प्रदान किए जाएंगे।
- मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के लिए 40 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
पर्यटन और परिवहन को बढ़ावा
- सीएम तीर्थ दर्शन योजना, सिंधु दर्शन, कैलाश मानसरोवर यात्रा और जशपुर एडवेंचर टूरिज्म का विकास होगा।
- ग्रीन एनवायरनमेंट और रोड सेफ्टी के लिए केंद्र से 95 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन प्राप्त किया गया है।
विकास की नई ऊंचाइयों की ओर छत्तीसगढ़
विधायक रिकेश सेन ने कहा कि यह बजट राज्य के सर्वांगीण विकास को दिशा देने वाला है। उन्होंने पेट्रोल पर 1 रुपये की राहत, सरकारी कर्मचारियों को 53% डीए, भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए 650 करोड़ के प्रावधान को ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट ‘ज्ञान से गति की ओर’ बढ़ते छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने की ओर मजबूती से अग्रसर करेगा।
