सावन के प्रथम सोमवार पर भव्य रुद्राभिषेक, भाजपा वरिष्ठ नेता कन्हैया प्रदेश भी हुए सहभागी

सावन के प्रथम सोमवार पर भव्य रुद्राभिषेक, भाजपा वरिष्ठ नेता कन्हैया प्रदेश भी हुए सहभागी

भिलाई। पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर खुर्शीपार, भिलाई में भगवान भोलेनाथ के दिव्य रुद्राभिषेक एवं पूजन का भव्य आयोजन किया गया। श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक किया तथा प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की।

इस पावन अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य (ओबीसी मोर्चा) कन्हैया प्रदेश भी रुद्राभिषेक में सहभागी बने। उन्होंने भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।

कार्यक्रम में भाजपा खुर्शीपार मंडल के प्रभारी प्रवीण पांडे, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सहित मंडल के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु, मातृशक्ति एवं श्रद्धालुओं ने भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर कन्हैया प्रदेश ने कहा कि “श्रावण मास का प्रथम सोमवार भगवान शिव की आराधना का अत्यंत पावन अवसर होता है। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी सनातन परंपरा को सशक्त बनाने के साथ समाज में एकता, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का संदेश देते हैं। भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है।”

पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। शिव भक्ति से सराबोर वातावरण में गूंजते ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।

हर-हर महादेव!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *