दुर्ग। सर्व हिंदू समाज महिला समिति के तत्वावधान में आयोजित भव्य तीज मिलन समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैया सोनी ने सहभागिता की। समारोह में भारतीय संस्कृति, परंपराओं और नारी शक्ति की जीवंत झलक देखने को मिली। हजारों की संख्या में महिलाओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने आयोजन को भव्यता प्रदान की।
कार्यक्रम में समाजसेवी इंद्रजीत सिंह, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य दिव्या भसीन, महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कन्हैया सोनी ने कहा कि तीज का पर्व भारतीय संस्कृति में प्रेम, आस्था, सौभाग्य और पारिवारिक समरसता का प्रतीक है। ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजन महिलाओं को आपस में जुड़ने, अपनी परंपराओं को आगे बढ़ाने तथा समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं।
समारोह में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और तीज पर्व की परंपराओं एवं सांस्कृतिक रंगों को जीवंत किया। आयोजन के दौरान महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
समिति के प्रयासों की सराहना
वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैया सोनी ने भव्य आयोजन के लिए सर्व हिंदू समाज महिला समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने की दिशा में समिति द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय एवं प्रेरणादायी हैं।
समारोह के समापन अवसर पर हरियाली तीज की सभी माताओं, बहनों एवं समस्त समाजजनों को शुभकामनाएं दी गईं। आयोजन ने सामाजिक एकता, महिला सहभागिता और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश दिया।
