सियान उत्सव में दिखा सीनियर्स का दमखम 🔶 कन्हैया सोनी ने बढ़ाया उत्साह

सियान उत्सव में दिखा सीनियर्स का दमखम 🔶 कन्हैया सोनी ने बढ़ाया उत्साह


भिलाई। स्मृति नगर, नेहरू नगर में आयोजित सियान उत्सव में 55 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागियों ने उमंग, उत्साह और ऊर्जा के साथ विभिन्न खेल एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर यह संदेश दिया कि उम्रमहजएकसंख्या है।

उत्सव में बैडमिंटन, शतरंज, कुर्सी दौड़, डांस, रंगोली और सिंगिंग सहित अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। वरिष्ठ प्रतिभागियों ने पूरे जोश के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन स्थल पर प्रतिभागियों का उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा देखते ही बनती थी।

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठनेताकन्हैयासोनी भी शामिल हुए। उन्होंने प्रतिभागियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और आयोजन को वरिष्ठजनों के लिए स्वस्थ, सक्रिय एवं सामाजिक जीवन को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण प्रयास बताया।

कन्हैया सोनी ने कहा कि ऐसे आयोजन वरिष्ठजनों को सक्रिय बनाए रखने के साथ समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी जुड़ाव को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी तथा सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।

सियान उत्सव का संदेश स्पष्ट रहा—उम्रबढ़सकती है, लेकिन जीवन जीने का उत्साहकभीकम नहीं होनाचाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *